માત્ર 20 રૂપિયામાં 2 લાખ રૂપિયાનો વીમો, પ્રધાનમંત્રી સુરક્ષા વીમા યોજના સંકટના સમયમાં વરદાનથી ઓછી નથી

પ્રધાનમંત્રી સુરક્ષા વીમા યોજના કેન્દ્ર સરકારની એક એવી યોજના છે, જેનો લાભ કરોડો લોકોને મળી રહ્યો છે. વર્ષ 2022 સુધીમાં લગભગ 29 કરોડ લોકો આ યોજના સાથે જોડાયેલા હતા. જો તમે હજુ સુધી આ યોજનામાં જોડાયા નથી, તો હવે મોડું ન કરો.

૨૦ રૂપિયા… તમે વિચારશો કે આ પૈસામાં તમે શું ખરીદી શકો છો? સ્ટોલ પર ચા કે સમોસા! જો અમે તમને કહીએ કે આ ૨૦ રૂપિયાથી તમે આવનારી મુશ્કેલીનો બહાદુરીથી સામનો કરી શકો છો. ફક્ત ૨૦ રૂપિયાથી, ભવિષ્યમાં કોઈ અણધારી ઘટના બને તો તમે ૨ લાખ રૂપિયાની મદદ મેળવી શકો છો. હા, કેન્દ્ર સરકારની એક યોજના છે, જેમાં તમે વાર્ષિક ૨૦ રૂપિયા ચૂકવીને ૨ લાખ રૂપિયાનો અકસ્માત વીમો મેળવી શકો છો. આ યોજનાનું નામ પ્રધાનમંત્રી સુરક્ષા વીમા યોજના છે.

ભગવાન ના કરે કે કંઈક અપ્રિય ઘટના બને, પરંતુ જો તે થાય તો તમે આ પોલિસીમાંથી ૨ લાખ રૂપિયા સુધીનો દાવો કરી શકો છો. અકસ્માતમાં મૃત્યુના કિસ્સામાં, પરિવારને ૨ લાખ રૂપિયા મળશે. એટલું જ નહીં, જો અકસ્માતમાં કોઈ અપંગતા આવે છે, તો આ પોલિસી દ્વારા દાવો પણ કરી શકાય છે. આ પોલિસી શું છે, તેના ફાયદા શું છે અને તેના માટે કેવી રીતે અરજી કરવી? ચાલો જાણીએ.

પ્રધાનમંત્રી સુરક્ષા વીમા યોજના શું છે?

દેશના આર્થિક રીતે નબળા લોકોને કોઈપણ પ્રકારના અકસ્માતમાં મદદ કરવાના ઉદ્દેશ્યથી, કેન્દ્ર સરકારે પ્રધાનમંત્રી સુરક્ષા વીમા યોજના શરૂ કરી. આ એક અકસ્માત વીમા યોજના છે, જે ખૂબ જ ઓછા પ્રીમિયમ પર અકસ્માત વીમો પૂરો પાડે છે. આ યોજના 9 મે, 2015 ના રોજ શરૂ કરવામાં આવી હતી. પ્રધાનમંત્રી સુરક્ષા વીમા યોજના (PMSBY) હેઠળ, તમને વાર્ષિક માત્ર 20 રૂપિયા ચૂકવીને 2 લાખ રૂપિયા સુધીનું અકસ્માત વીમા કવર મળે છે. આ યોજના હેઠળ, દર વર્ષે તમારા આધાર લિંક્ડ બેંક ખાતામાંથી આ રકમ કાપવામાં આવે છે. જો વીમો લેનાર વ્યક્તિ અકસ્માતમાં સંપૂર્ણપણે અપંગ થઈ જાય છે, તો 2 લાખ રૂપિયા વીમા તરીકે આપવામાં આવે છે. જો વીમાધારકનું મૃત્યુ થાય છે, તો પરિવારને આ પૈસા મળે છે.

પ્રધાનમંત્રી સુરક્ષા વીમા યોજનાનો ઉદ્દેશ્ય

  • આર્થિક રીતે નબળા વર્ગને પણ વીમા કવર પૂરું પાડવું
  • સમાજના તમામ વર્ગોના ભવિષ્યને સુરક્ષિત કરવા

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की विशेषताएं

  • 20 रुपये में 2 लाख रुपये का मेडिकल कवर
  • 1 से 31 मई के बीच हर साल बीमे की रकम खाते से कटती है
  • 18 से 70 साल की उम्र तक दुर्घटना के वक्त बीमा कवर मिलता है
  • इंश्योरेंस कवर में विकलांगता भी शामिल है
  • बीमाधारक की मृत्यु होने पर परिवार को 2 लाख रुपये मिलते हैं

 

PMSBY में कब क‍ितना पैसा म‍िलेगा?

स्थिति कितना पैसा मिलेगा
मृत्यु 2 लाख रुपये
दोनों आंखें या दोनों हाथ या पैर गंवाना, एक आंख और एक हाथ या पैर गंवाना 2 लाख रुपये
एक आंख गंवाना, या एक हाथ या पैर गंवाना 1 लाख रुपये

 

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की पात्रता

  • किसी भी बैंक में सेविंग अकाउंट होना चाहिए
  • अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए
  • उम्र 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • 70 साल के बाद सुरक्षा बीमा योजना का लाभ नहीं मिलेगा
  • आवेदक को ऑटो-डेबिट की सहमति देनी होगी

 

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • PMSBY योजना के लिए आप नेटबैंकिंग के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं
  • ऑफलाइन फॉर्म भरने के लिए आपको अपने बैंक की नजदीकी शाखा में जाना होगा
  • आप वहां से आवेदन फॉर्म लें या आप उसे यहां Application Form क्लिक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं
  • आवेदन फॉर्म में सभी जानकारियां सही से भरें, नॉमिनी का नाम सही ढंग से भरें
  • बैंक में आवेदन फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों को जमा करा दें
  • फॉर्म भरने के बाद बैंक से आपको Acknowledgment Slip मिल जाएगी

 

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट
  3. इंश्योरेंस की किस्त कटने के लिए ऑटो डेबिट की सहमति

 

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का हेल्पलाइन नंबर

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की शिकायत के लिए नेशनल टोल फ्री नंबर 1800-180-1111/1800-110-001 है। अगर आप अपने राज्य के हेल्पलाइन नंबर को जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके पता कर सकते हैं।

राज्‍यों के टोल फ्री नंबर

क्या प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना को बीच में छोड़ा जा सकता है?

अगर आप इस योजना से बाहर निकलना चाहते हैं तो आपको बैंक को लिखित में देना होगा। यह काम आपको 1 मई से 31 मई के बीच ही करना होगा क्योंकि 1 जून को पॉलिसी रिन्यू हो जाएगी।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा पॉलिसी रिन्यू कैसे होगी?

PMSBY की पॉलिसी को रिन्यू करने के लिए आपको बस अपने खाते में किस्त का पैसा रखना है। 1 जून को पॉलिसी अपने आप रिन्यू हो जाएगी।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का पैसा कैसे मिलेगा?

अगर बीमाधारक के साथ कोई दुर्घटना हो जाती है तो आप जिस बैंक में आपने इंश्योरेंस पॉलिसी ली है, वहां से क्लेम फॉर्म लेकर और जरूरी दस्तावेजों के साथ उसे जमा करा सकते हैं। अगर विकलांगता की स्थिति है तो क्लेम का पैसा बीमाधारक के खाते में आ जाएगा। अगर बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है तो क्लेम की राशि नॉमिनी को मिलेगी।

यहां से डाउनलोड करें Claim Form

अगर बीमाधारक आत्महत्या कर लेता है, तो क्या PMSBY का पैसा मिलेगा?

नहीं, यह पॉलिसी सिर्फ अचानक हुई दुर्घटना में होने वाले नुकसान को कवर करती है। सुसाइड करने की स्थिति में कोई क्लेम नहीं दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़े अन्य सवाल (FAQs)

  1. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा पॉलिसी में ‘Accident’ किसे माना जाएगा?
    एक्सीडेंट से मतलब अचानक कुछ ऐसी दुर्घटना का हो जाना, जिसमें व्यक्ति को चोट पहुंचे या मृत्यु हो जाए।
  2. जो लोग पहले प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से नहीं जुड़े थे, क्या वो अब इस योजना से जुड़ सकते हैं?
    हां, इस योजना के लिए आप अभी भी जुड़ सकते हैं। हालांकि रिस्क कवर उस तारीख से शुरू होगा, जिस दिन खाते से पॉलिसी की किस्त कटेगी।
  3. क्या प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना को छोड़ने वाले भी इस पॉलिसी से फिर से जुड़ सकते हैं?
    हां, सालाना प्रीमियम भरकर इस योजना के साथ फिर से जुड़ा सकता है। हालांकि किन हालात में यह पॉलिसी छोड़ी गई थी, इस पर यह फैसला निर्भर करेगा। हालांकि रिस्क कवर उसी तारीख से शुरू होगा, जिस तारीख से फिर से प्रीमियम का पैसा डेबिट होगा।
  4. किन परिस्थितियों में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की पॉलिसी खत्म हो सकती है?
    यह पॉलिसी 70 साल की उम्र तक कवर देती है। अगर जिस खाते से प्रीमियम कटता है, अगर वो बंद हो जाता है या फिर बैंक में पर्याप्त पैसा नहीं होता है, तो भी पॉलिसी खत्म हो सकती है। अगर सदस्य एक से ज्यादा खातों से इस योजना का लाभ ले रहा है तो भी एक अकाउंट बंद कर दिया जाएगा।
  5. क्या यह इंश्योरेंस पॉलिसी लेने के बाद दूसरी इंश्योरेंस पॉलिसी का भी लाभ मिलेगा?
    हां, अगर आपने दूसरी पॉलिसी भी ले रखी हैं तो उसका लाभ भी आपको मिलेगा।